Get App

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: आज गुरु पूर्णिमा पर 5 राशियों की नैया पार लगाएंगे बृहस्पति, शश, बुधादित्य और हंस राजयोग के प्रभाव से मिलेगा लाभ

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन शश, बुधादित्य और हंस राजयोग बनने से यह ज्योतिष की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। ग्रहों की इस स्थिति का लाभ 5 राशियों के जातकों को होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 8:00 AM
Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: आज गुरु पूर्णिमा पर 5 राशियों की नैया पार लगाएंगे बृहस्पति, शश, बुधादित्य और हंस राजयोग के प्रभाव से मिलेगा लाभ
इस बार गुरु पूर्णिमा पर प्रीति योग, आयुष्मान योग बन रहा है।

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: आज आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म भी हुआ था। इसलिए आज के दिन व्यास जयंति के साथ ही अपने गुरु के प्रति आभार जताने का यानि आज गुरु पूर्णिमा भी है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही ज्योतिषीय कारणों से भी अहम माना जा रहा है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर प्रीति योग, आयुष्मान योग बन रहा है। साथ ही गुरु के उच्च राशि में होने से हंस महापुरुष जैसे दुर्लभ योग का संयोग भी बन रहा है, जो सिंह समेत 5 राशियों के लिए बेहद कल्याणकारी रहने वाला है। इन राशियों को गुरु कृपा से सौभाग्य की प्राप्ति होगी और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी।

मेष राशि : इस दुर्लभ संयोग का सबसे सकारात्मक प्रभाव मेष राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। इनके लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे नई जिम्मेदारियां के अवसर बन सकते हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह दुर्लभ संयोग कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है। इन्हें करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर प्राप्त होंगे और लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को मनचाहा प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह समय उन्नति और सफलता का संकेत दे सकता है। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिलने से भविष्य में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का यह विशेष संयोग भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा सकता है। मकर राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होने की संभावना है। परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा तथा जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए आज बना दुर्लभ संयोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के संकेत दे सकता है। कुंभ राशि वालों के करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होने की संभावना बनेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें