Guru Pushya Yoga: गुरु ने किया पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, सेहत, पैसा और करियर को लेकर सावधान रहें ये 3 राशियां

Guru Pushya Yoga: देवगुरु बृहस्पति ने आज पुष्य नक्षत्र में गोचर किया है। पुष्य शनि का नक्षत्र है। इस गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 3 राशियों को खासतौर से सावधान रहना होगा। इस गोचर के असर से इन्हें सेहत, पैसा और करियर के मामले में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Jun 19, 2026 पर 8:00 AM
देवगुरु बृहस्पति ने आज, 18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया है और 18 अगस्त तक यहीं रहेंगे।

Guru Pushya Yoga: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का अहम स्थान है। बृहस्पति को संतान, संपन्नता और सम्मान का कारक माना जाता है। इनकी शुभ स्थिति का विचार सभी मांगलिक कार्यों के लिए किया जाता है। यह ग्रह इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि में गुरु का गोचर 12 सालों के बाद हुआ है और इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं, यानी वह काफी शक्तिशाली होते हैं। वहीं, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्यायप्रिय ग्रह और कर्मों के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है।

गुरु के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम माना जाता है, क्योंकि इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति ने आज, 18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया है और 18 अगस्त तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार बृहस्पति का यह गोचर तीन राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। इन राशियों को इस अवधि में पैसा, करियर और सेहत के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं गोचर

सिंह राशि : गुरु आपकी राशि से 12वें घर में जा रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक उछाल आ सकता है। हालांकि, यह पैसा किसी अच्छे या धार्मिक काम में लग सकता है, फिर भी अपना बजट बनाकर चलना ठीक रहेगा। कहीं भी बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें।

कुंभ राशि : गुरु का गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखें। आपको पेट की दिक्कतें या वजन बढ़ने की समस्या परेशान कर सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में तो जीत मिलेगी, लेकिन पीठ पीछे दुश्मनों से सावधान रहें। फिलहाल किसी को बड़ा उधार देने की गलती न करें।

तुला राशि : आपके 10वें घर में गुरु का आना ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां और वर्कलोड दोनों बढ़ा देगा, जिससे थोड़ा मेंटल स्ट्रेस हो सकता है। बॉस या सीनियर्स से बात करते समय अपने ईगो को साइड में रखें, नहीं तो बेवजह की बहसबाजी में फंस सकते हैं।


गोचर के अशुभ असर से बचने के लिए उपाय

गुरु के पुष्य नक्षत्र में गोचर के अशुभ प्रभावों को कम करने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए नियमित रूप से "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष में जल अर्पित करना भी अच्छा रहेगा। माथे पर प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं। गुरुवार के दिन मंदिर में पीली वस्तुओं का करें दान।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Shukra Yuti: जून में इस तारीख को कर्क राशि में होगा बुध का गोचर और शुक्र के साथ बनेगी युति, जिनें किन राशियों को होगा खुब फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।