Jadatva Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध और केतु की युति से बनने वाले योग को जड़त्व योग कहा जाता है। बुद्धिमत्ता, वाणी, तर्क और व्यापार के कारक 'बुध' जब मोक्ष, वैराग्य, भ्रम और सूक्ष्म दृष्टि के कारक 'केतु' के साथ एक ही भाव में बैठते हैं, तब जड़त्व योग बनता है। 22 अगस्त 2026 को बुध ने सिंह राशि में प्रवेश किया है, जहां पहले से केतु मौजूद हैं। सिंह राशि में बुध और केतु की युति बनने से जड़त्व योग बना है। इस योग के प्रभाव से 4 राशियों के जातकों को इस अवधि में अपने फैसलों, बातचीत और कामकाज को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
'जड़त्व' का अर्थ होता है स्थिर या जड़ हो जाना। इसके कारण व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। कई बार सही समय पर सही विचार नहीं आते या दिमाग काम करना बंद सा कर देता है। बातचीत में भ्रम पैदा होना, अपनी बात स्पष्ट रूप से न रख पाना, या बोलते-बोलते अटक जाना या बातें भूल जाना। पढ़ाई में मन भटकना, याददाश्त कमजोर महसूस होना, या व्यापार में सही रणनीति न बना पाना।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान घर-परिवार और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अगर प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या घर बदलने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला न लें। कार्यस्थल पर छोटी-सी बात भी तनाव का कारण बन सकती है।
सिंह राशि : सिंह राशि में ही बुध-केतु की युति बनने के कारण इस राशि के जातकों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। इस दौरान मन में असमंजस की स्थिति बने तो कोई बड़ा फैसला तुरंत लेने से बचें। नौकरी या करियर में अपनी बात रखते समय शब्दों का सही चुनाव करें।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए यह योग खासतौर पर रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, वहीं बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों या किसी महत्वपूर्ण फैसले पर मतभेद संभव है।
जड़त्व योग के प्रभाव को कम करने का उपाय
भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें नियमित रूप से दूर्वा (दूब घास) अर्पित करें।
'ॐ गं गणपतये नमः' का जप करें।
पक्षियों को हरा मूंग या बाजरा खिलाएं।
अपनी बहन, बुआ या बेटी का सम्मान करें और उन्हें उपहार दें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें