Janmashtami 2026 Rashifal: आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से 5 राशियों को मिलगी सफलता और सौभाग्य

Janmashtami 2026 Rashifal: इस साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति अत्यंत शुभ मानी जा रही है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो 5 राशियों के लिए सफलता और सौभाग्य के द्वार खोलेंगे। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।

Janmashtami 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व खूब उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। भक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करते हैं, विशेष पूजा करते हैं और मध्यरात्रि में भगवान के जन्म का उत्सव मनाते हैं। मंदिरों से लेकर घरों में भगवान कृष्ण के बाल रूप की झांकियां सजाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इनमें हर्षण योग, बुधादित्य योग, हंस योग और मालव्य योग शामिल हैं। वहीं, चंद्रमा के वृषभ राशि में स्थित होने से इस ग्रह स्थिति का महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ संयोगों का सकारात्मक प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। लेकिन 5 राशियों के लिए यह पर्व धन, सफलता और सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है।

इन राशियों को मिलेगी सफलता और सौभाग्य

वृषभ राशि : जन्माष्टमी पर बन रहे शुभ ग्रह संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से सकारात्मक रह सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, वहीं कारोबारियों के लिए भी मुनाफे के अवसर बन सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक सुकून और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से बना तनाव कम होने और मन को शांति मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं और काम में स्थिरता महसूस होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी के शुभ संयोग कई अटके हुए मामलों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कानूनी विवादों में राहत मिलने और फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में फायदा मिलने की संभावना है, हालांकि किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा। साझेदारी में किए जाने वाले कामों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


धनु राशि : धनु राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी पर बनने वाले शुभ योग भाग्य का साथ बढ़ा सकते हैं। इस दौरान काम में सफलता मिलने और नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर बन सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना भी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ कई रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Gajkesari Yog 2026: 7 सितंबर को कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश करते ही गुरु के साथ बनेगा पावरफुल गजकेसरी योग, 4 राशिवालों के लिए खुलेगा तरक्की का दरवाजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।