Ketu Nakshatra Gochar 2026: मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर कर तीन राशियों की टेंशन बढ़ा रहे केतु, जानें केतु के बुरे असर से बचने के उपाय

Ketu Nakshatra Gochar 2026: छाया ग्रह केतु को ज्‍योतिष शास्‍त्र में वैराग्य और अप्रत्याशित बदलावों का प्रतिनिधि माना जाता है। इस ग्रह ने अपना नक्षत्र पद बदला है। इस बदलाव से तीन राशियों जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 8:00 AM
केतू मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में 30 जून, 2026 तक रहेगा।

Ketu Nakshatra Gochar 2026: राहू और केतु ग्रह को ज्‍योतिष शास्‍त्र में छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह जातक के जीवन में रहस्‍य, आध्‍यात्‍म और अचानक घटनाओं का कारक माना जाता है। इस ग्रह की स्थिति‍ में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। केतु का गोचर जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंधों और मानसिक स्‍थ‍िति को भी प्रभावित करता है। इस ग्रह ने हाल ही में मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश किया है और अब यह 30 जून, 2026 तक यहीं रहेगा। इस दौरान तीन राशियों के जीवन में चौतरफा तनाव और दिक्‍कतें बढ़ सकती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में मघा नक्षत्र का संबंध पितरों, सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और विरासत से माना जाता है। वहीं केतु वैराग्य और अप्रत्याशित बदलावों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में केतू का गोचर जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव ला सकता है। कई लोगों को अपने करियर, रिश्तों और जीवन के लक्ष्यों को लेकर नए सिरे से विचार करने की जरूरत महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। यह समय जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय धैर्य और विवेक से काम लेने का संकेत देता है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से अटके कार्यों में अचानक देरी या बाधाएं आ सकती हैं। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े मुद्दे का रूप ले सकती हैं। इस दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए केतु का गोचर मानसिक स्तर पर कुछ दबाव लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार और काम में संतुलन बनाना बड़ी चुनौती साबि‍त होगा। यह समय भावनात्मक फैसलों के बजाय व्यावहारिक सोच अपनाने का है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिश्रित लेकिन चुनौतीपूर्ण परिणाम देने वाला होगा। व्यापार विस्तार की योजनाओं में अड़चनें आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी संयम और समझदारी की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना बेहतर होगा।

क्या करें इस दौरान?


ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार केतु के प्रभाव को संतुलित करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। नियमित ध्यान, पितरों का सम्मान और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्य सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, बड़े आर्थिक या करियर संबंधी निर्णय लेने में विशेषज्ञों की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। धैर्य और विवेक के साथ आगे बढ़ें।

Mangal Gochar 2026: वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं मंगल, ये 4 राशियां पाएंगी सफलता, संपन्‍नता और खुशियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।