Ketu Nakshatra Gochar 2026: राहू और केतु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह जातक के जीवन में रहस्य, आध्यात्म और अचानक घटनाओं का कारक माना जाता है। इस ग्रह की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। केतु का गोचर जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंधों और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। इस ग्रह ने हाल ही में मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश किया है और अब यह 30 जून, 2026 तक यहीं रहेगा। इस दौरान तीन राशियों के जीवन में चौतरफा तनाव और दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
