Labh Drishti Yog: शनि-मंगल इस दिन बनाने जा रहे हैं लाभ-दृष्टि योग, 4 राशियों के जातकों को कराएंगे बंपर कमाई

Labh Drishti Yog: शनि और मंगल ग्रह के संयोग से 19 जुलाई को लाभ-दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग 4 राशियों के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस योग के प्रभाव से ये जातक बंपर कमाई करेंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 8:00 AM
मंगल और शनि ग्रह 19 जुलाई रात 11.30 बजे के आसपास एक-दूसरे से 60 डिग्री के योग पर स्थित होंगे।

Labh Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही उनका अन्य ग्रहों के साथ संयोग भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दो ग्रह एक-दूसरे के साथ विशेष परिस्थितियों में जब संयोग करते हैं, तो उसका असर भी सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ऐसा ही एक संयोग मंगल और शनि के बीच 19 जुलाई को बनने जा रहा है। इस दिन मंगल और शनि ग्रह रात के 11.30 बजे के आसपास एक-दूसरे से 60 डिग्री के योग पर स्थित होंगे।

इनकी इस विशेष स्थिति की वजह से लाभ दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और नेतृत्व का कारक माना जाता है। जबकि शनि अनुशासन, धैर्य और कर्म फलदात के रूप में जाने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला यह दृष्टि योग सकारात्मक और उन्नति देने वाला माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव 4 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

इन राशियों को मिलेगा लाभ-दृष्टि योग का बंपर लाभ

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह योग नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। आपके लंबे समय से अटके कार्यों में गति मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और समाज में सहयोग मिलेगा।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और व्यापार के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से लंबित व्यावसायिक कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापारियों को नई डील और बड़े ग्राहकों से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।


कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का यह लाभ दृष्टि योग कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra rashi parivartan 2026: आज सिंह राशि में पहुंचेंगे शुक्र, केतु के साथ मिलकर 3 राशियों के जीवन में लाएंगे बड़े बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।