Shukra rashi parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, समृद्धि, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है। जातक के जीवन में इस ग्रह की कृपा से कभी भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है। यही वजह है कि इस ग्रह के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यूं तो ग्रहों का राशि परिवर्तन एक सामान्य घटना, जो एक निश्चित अवधि में होती रहती है। लेकिन स्थान परिवर्तन जिस राशि में हो रहा है, वो मित्र राशि है या शत्रु राशि है? उस राशि में पहले से कोई ग्रह विराजमान है या नहीं? अगर है, तो कौन सा ग्रह है?
इन कारकों की वजह से हर ग्रह का राशि परिवर्तन अहम हो जाता है, क्योंकि इससे जातक की कुंडली में राशि या नक्षत्र परिवर्तन का असर का पता चलता है। ऐसा ही एक राशि परिवर्तन सिंह राशि में आज हो रहा है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस ग्रह में पहले से ही केतु विराजमान हैं। केतु एक छाया ग्रह है जो अकेलापन देता है। सिंह राशि में आज शुक्र ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जहां वह केतु के साथ संयोग बनाएंगे। आइए जानते केतु और शुक्र के संयोग से किन राशियों को लाभ होगा। साथ ही, केतु को खुश करने के उपाय भी जान सकते हैं।
वृषभ राशि : शुक्र और केतु के साथ आने से वृषभ राशि के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। इनकम के नए साधन बनेंगे और नए रास्ते बनते चले जाएंगे। किसी तरह की परेशानी आपके लिए नहीं बन रही है। कुल मिलाकर समय उत्तम है। आपकी पर्सनल लाइफ भी शानदार रहेगी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
तुला राशि : तुला राशि के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। लाभ के मौके आपके लिए आ रहे हैं। आपको अचानक लाभ हो सकता है। मानसिक तौर पर आप अच्छा महूसस कर सकते हैं। शादीशुदा लाइफ भी आपकी अच्छे पल देगी। आपके लिए धन संबंधी प्लानिंग सफल होंगी।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लिए शुक्र और केतु की युति से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपकी लवलाइफ में भी चार चांद लगेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी और निवेश से भी आपके लिए अच्छे योग बनते नजर आ रहे हैं। इस तरह केतु और शुक्र आपको कुछ बुरा प्रभाव नहीं दे रहे हैं।
अगर आपकी कुंडली में केतु अच्छा नहीं है तो आपको केतु को प्रसन्न करना होगा। इसके लिए आप काले और सफेद तिल बांटे, कुत्ते को रोटी खिलाएं। जरूरतमंदों को कंबल का दान करें। इससे आपका केतु मजबूत होगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें