Surya Gochar 2026: 20 जुलाई को होगा ज्योतिष का सबसे पावरफुल गोचर, बेटे के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करेंगे सूर्य और 4 राशियों को दिलाएंगे बड़ी सफलता

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 20 जुलाई को सबसे पावरफुल गोचर करने जा रहे हैं। उनका यह गोचर अपन पुत्र शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में होगा। सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए बहुत सौभाग्यशाली माना जा रहा है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 8:00 AM
सूर्य का पुष्य नक्षत्र में 20 जुलाई 2026 को प्रवेश होगा और वह 3 अगस्त तक यहीं रहेंगे।

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यूं तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। आने वाले कुछ दिनों में ज्योतिष का सबसे प्रभावशाली गोचर होने वाला है। ग्रहों के राजा सुर्य पहले मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद वह अपने पुत्र शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

शनिदेव का यह नक्षत्र पुष्य है, जिसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है। सूर्य का पुष्य नक्षत्र में 20 जुलाई 2026 को प्रवेश होगा और वह 3 अगस्त तक यहीं रहेंगे। सूर्य का यह गोचर कर्म और सफलता के नए समीकरण बनाने वाला है, जो विशेष रूप से करियर के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस गोचर से 4 राशियों के जातकों को बड़ी सफलता दिलाने वाला हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

वृषभ राशि : सूर्य का गोचर और 20 जुलाई से पुष्य नक्षत्र में इनका प्रवेश वृषभ राशि के जातकों के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। 3 अगस्त 2026 तक किसी भी नए निवेश या प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यशाली रहेगा। 20 जुलाई के बाद सूर्य के पुष्य नक्षत्र में आने से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अपनी वाणी में विनम्रता रखें, इससे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। छात्रों के लिए यह समय उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का संकेत दे रहा है।

तुला राशि : तुला राशि के लिए यह गोचर स्थिरता लेकर आ रहा है। शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में सूर्य का गोचर आपको अनुशासित होकर काम करने की प्रेरणा देगा। पारिवारिक विवादों को बातचीत से सुलझाने का यह उत्तम समय है। 3 अगस्त तक जोखिमपूर्ण कार्यों से बचकर रहें।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशहाली का कारक बनेगा। चूंकि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं और मकर राशि के स्वामी भी शनि हैं, इसलिए यह स्थिति आपके लिए अत्यंत फलदायी साबित होगी। अपनी कार्यशैली में अनुशासन लाएं।


इस गोचर का अधिकतम लाभ पाने के उपाय

  • रोज सुबह तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • रविवार के दिन सूखे मेवे और मिश्री का प्रसाद बांट सकते हैं।
  • रोज नियम से ओम आदित्याय नमः का जाप करें।
  • पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों की मदद करें।

Ashadh Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा के आशीर्वाद और कर्क संक्रांति पर सूर्य गोचर से 5 राशियों के जीवन में होगा उजाला, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।