Lunar Eclipse 2026: ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसे धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी अहम माना जाता है। साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण इस साल अगस्त या सावन के महीने में श्रावणी पूर्णिमा के दिन होगा। यह एक दिलचस्प और दुर्लभ खगोलीय घटना है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण चाहे भारत में दिखे या न दिखे, उसके अच्छे-बुरे प्रभाव सौर मंडल की सभी 12 राशियों पर होते हैं। 28 अगस्त को लगने वाला साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन का मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अत्यंत अशुभ साबित हो सकता है। जानें साल के आखिरी चंद्रग्रहण के बारे में पांच जरूरी बातें।
