Sawan 2026: सावन के महीने में 4 ग्रहों के गोचर से मौज काटेंगे 3 राशियों के जातक, जानें किस दिन होगा किस ग्रह का गोचर

Sawan 2026: कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले सावन के महीना में 4 प्रमुख ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। यह महीना 3 राशियों के जातकों के बेहद खास साबित होगा। 4 ग्रहों गोचर का सबसे ज्यादा फायदा इन राशियों को होगा। आइए जानें किस कौन सा ग्रह किस राशि में करेगा प्रवेश और कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 8:00 AM
इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलने वाला है।

Sawan 2026: हिंदू धर्म सावन का महीना विशेष स्थान रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान शिव का प्रिय महीना है। माना जाता है कि इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा खासतौर से फलदायी रहती है। श्रद्धा और विधि-विधान से महादेव की पूजा करने वाले भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। इस साल सावन का महीना और भी खास रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल सावन के महीने में 4 प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा। इस गोचर का प्रभाव, यूं तो सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। आइए जानें किस दिन किस ग्रह का राशि परिवर्तन होगा ?

कौन सा ग्रह कब बदलेगा राशि?

इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। इस महीने में 4 बड़े ग्रह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि, 2 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में, 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे 17 अगस्त को सूर्य स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। फिर 22 अगस्त को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे सकता है। कमाई में स्थायी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं और धन लाभ मिलने की संभावना है। करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए सावन का महीना आर्थिक राहत लेकर आ सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी या अधिक वेतन वाली नई नौकरी मिल सकती है। करियर में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक रूप से लाभकारी माना जा रहा है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और उनका लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा। करियर में शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के लिए बिक्री बढ़ने के संकेत हैं।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Vakri 2026 Date: 27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, तीन राशियों के लिए कष्टकारी होंगे ये 140 दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।