Mangal Gochar 2026: 11 मई को स्वराशि मेष में प्रवेश कर रूचक योग बनाएंगे मंगल, 4 राशियों पर एक महीने तक बरसाएंगे अपनी कृपा

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। यह ग्रह 11 मई को अपनी राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। मंगल के स्वराशि में गोचर से रूचक योग का भी निर्माण होता है। मंगल के इस गोचर से 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा

अपडेटेड May 09, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
मंगल का स्वराशि गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और कल्याण कारी माना जा रहा है।

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष स्थान है। यह ग्रह जातक के जीवन में साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। इस महीने की 11 तारीख यानी 11 मई 2026 को मंगल अपनी राशि मेष में गोचर करने जा रहा है और 21 जून तक इसी स्थिति में रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, मंगल जब स्वराशि मेष में गोचर करते हैं, तो रूचक योग भी बनता है। इसे ज्योतिष में एक दुर्लभ और शुभ योग माना गया है। साथ ही, इसे पंच महापुरुष योगों में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। मंगल का स्वराशि गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और कल्याण कारी माना जा रहा है। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान जीवन में शांति और सकारात्मकता का अनुभव होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़े फैसले लेना आसान होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटें खत्म होंगी और प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं।

तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए यह गोचर सुख और स्थिरता लेकर आने वाला है। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। स्वभाव में नर्मी आएगी और दिमाग शांत होगा। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत पहले से बेहतर होगी, नई ऊर्जा महसूस करेंगे और जोश के साथ आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। यह समय बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Shukra Nakshatra Parivartan 2026: इन 3 राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा शुक्र का ये गोचर, जानें कौन हैं ये राशियां और इससे बचने का उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।