Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहों का गोचर राशियों के साथ-साथ नक्षत्रों में भी होता रहता है। यह सामान्य ज्योतिषीय घटना है, लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग होता है। कुछ राशियों के लिए यह बेहद लकी साबित होता है, तो कुछ के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला होता है। ऐसा ही कुछ आज भी होने जा रहा है। संपत्ति, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इस समय स्वराशि वृषभ में गोचर कर रहे शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
वर्तमान समय में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में होने के बावजूद मालव्य विपरीत राजयोग बना रहा है, जिसे पूरी तरह लाभकारी नहीं माना जा रहा। इसके कारण कुछ राशियों के जीवन में तनाव, आर्थिक अस्थिरता और रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 को बताया कि, शुक्र 8 मई को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह मंगल का नक्षत्र है और इसमें प्रवेश से कुछ राशियों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।
3 राशियों को करना पड़गा दिक्कतों का सामना
कन्या राशि : शुक्र का यह परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। मन अशांत और उदास रह सकता है। घर के माहौल में तनाव बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी होगा। सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह समय परेशानी और उलझनों से भरा रह सकता है। घर-परिवार में तनाव बढ़ने से रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की आशंका है। इस दौरान गुस्से और कटु वाणी से बचना जरूरी है, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शुक्र ग्रह को संतुलित रखने के लिए कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। शुक्रवार को खीर बनाकर जरूरतमंदों को खिलाने से शुक्र दोष शांत होता है। इस दिन चावल और चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो सफेद वस्त्र धारण करें और इसे प्राथमिकता दें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें