Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। यह ग्रह स्वभाव से क्रोधी माना जाता है और जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करने वाले जातक इस ग्रह को प्रसन्न रखने के लिए कई उपाय, पूजा और नियमों का पालन करते हैं। यह ग्रह बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करने जा रहा है। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन को 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
कब होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन?
शनि देव 16 मई को शनि जयंति और शनिश्चरी अमावस्या के अगले दिन यानी 17 मई को रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि इस समय मीन राशि में हैं। यह 17 मई कोई इसी राशि में रहते हुए दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि देव इस नक्षत्र में 09 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन का फायदा किन किन राशियों को मिलने वाला है।
वृषभ राशि : शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इन्हें आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और शनि के आशीर्वाद से हर समस्या का अंत होगा। 17 मई के बाद से आपके घरेलू लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है।
मिथुन राशि : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को कई चिंताओं से राहत मिलेगी और आपकी मुस्कान में चमक आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले में राहत मिलने की उम्मीद है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी।
तुला राशि : शनि का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। इनकी एक एक करके सभी परेशानियां दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अचानक आर्थिक लाभ होने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी और बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न भी होगा।
धनु राशि : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों को राहत मिलने वाली है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। लेकिन अब आपके लिए रास्ते सरल होंगे। लंबे समय से चल रहे अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें