Mercury Transit in April 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ये ग्रहण बुद्धि, वाणी और कारोबार का कारक माना जाता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहा है। लेकिन अप्रैल के महीने में इसकी चाल में कई बार बदलाव आएगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन निश्चित अंतराल पर होना स्वाभाविक बात है। लेकिन, इस परिवर्तन के प्रभाव अलग-अलग जातकों के जीवन में अलग-अलग होते हैं। इसलिए इनक महत्व बढ़ जाता है और लोग इनके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं।
11 अप्रैल को मीन राशि में होगा बुध का गोचर
पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 11 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में और 22 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में बुध का गोचर होगा। अप्रैल माह में ही 30 तारीख को यह ग्रह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेगा। बुध की चाल में बदलाव से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
बुध की चाल बदलने से खुशहाल होंगी ये राशियां
मकर राशि : ग्रहों के राजकुमार बुध का अप्रैल महीने का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय बिता सकते हैं। ऑफिस में आ रही कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
कुंभ राशि : बुध ग्रह का अप्रैल महीने का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध की कृपा से इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। वहीं, फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें