Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनि देव का अहम स्थान है। यह दोनों ग्रह जिस जातक की कुंडली में मजबूत होते हैं, उसे दुनिया के सभी सुख-सुविधाओं और सम्मान से भर देते हैं। गुरु जहां संपन्नता, भाग्य और शिक्षा के कारक माने जाते हैं, वहीं शनि देव कर्मों के आधार पर फल देते हैं। हाल ही में बृहस्पति का 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में महागोचर हुआ है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जा रहा है। कर्क में आने के साथ ही गुरु ने शनि के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है।
ज्योतिष में गुरु-शनि के प्रभाव से बनने वाले नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव बुद्धि, ज्ञान, संतान, क्रिएटिविटी, शिक्षा, और आकस्मिक लाभ का कारक होता है। जबकि नवम भाव भाग्य, धर्म, अच्छे अवसरों और लंबी यात्राओं का कारक माना जाता है।
शनि-गुरु का नवपंचम राजयोग जातक की बुद्धि और भाग्य में शुभ प्रभाव डालता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में अप्रत्याशित सफलता, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा और धन-संपदा प्राप्त होती है। यह योग कड़ी मेहनत का पूरा फल दिलाता है।
कर्क राशि : गुरु का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। नवपंचम राजयोग से यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शनि-गुरु कृपा से आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके फैसला लेने की क्षमता में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए शनि-गुरु का नवपंचम राजयोग करियर में तरक्की दिला सकता है। इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अटके हुए कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी उच्च पद की प्राप्ति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लिए यह समय वरदान समान साबित हो सकता है। शनि-गुरु कृपा से आपके रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। प्रेम में नयापन आ सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में अचानक नया मोड़ आ सकता है।
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको शिक्षा और निवेश से जुड़े अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। रुके हुए कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें