Navpancham Rajyog:इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे देवगुरु बृहस्पति, इस ग्रह के साथ 12 साल बाद बनाने जा रहे सबसे ताकतवर राजयोग

Navpancham Rajyog: देवताओं के गुरु बृहस्पति देव बुध ग्रह के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दोनों ग्रह इस समय कर्क राशि में हैं और इस युति से तीन राशियों के दिन बदलने वाले हैं। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 11:33 PM
Story continues below Advertisement
अभी वह बुध के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सामान्य घटना है, लेकिन इसके परिणाम दूरगामी होते हैं। ग्रहों के गोचर का महत्व तब और भी बढ़ जाता है, जब वह किसी के साथ युति कर शुभ या अशुभ योग का निर्माण करते हैं। गोचर करने वाला ग्रह अगर बृहस्पति है या वह अतिचारी होकर समस से पहले राशि परिवर्तन कर रहा है, तो भी इसकी अहमियत बढ़ जाती है। इस साल गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर में वह करीब 2 माह के लिए कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं, और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इससे इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में..

गुरु-बुध ने किया नवपंचम राजयोग का निर्माण

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 24 अक्टूबर को शाम 8.35 बजे गुरु-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि 24 अक्टूबर को दोपहर के समय ही बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें। ऐसे में गुरु वृश्चिक राशि के नवम और कर्क राशि में बुध पंचम भाव में होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा।


मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में सुखों की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही मानसिक शांति मिल सकती है। करियर में तेजी से उन्नति के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग लाभकारी रहेगा। इस राशि के लग्न भाव में बुध और नवम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का उदय होगा और कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में अपार सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर भी अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Dev Uthani Ekadashi 2025: भगवान विष्णु के जागते ही बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा, धन और सुख-समृद्धि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।