Navpancham Yog: राहु और मंगल के बीच बना नवपंचम योग 4 राशियों को बनाएगा मालामाल, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Navpancham Yog: राहु और मंगल ग्रह की विशेष स्थिति ने नवपंचम योग का निर्माण किया है। इस योग के प्रभाव से 4 राशियों के जातकों को आर्थिक, करियर और सेहत के मोर्चे पर बंपर लाभ मिलेगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और कब से कब तक रहेगा नवपंचम योग

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 8:00 AM
2 अगस्त को मंगल ने वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है।

Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक साथ विशेष परिस्थिति में मौजूद होना कई दुर्लभ योगों का निर्माण करता है। ऐसा ही एक योग राहु और मंगल ने भी बनाया है, जिसका नाम नवपंचम राजयोग है। इसे ज्योतिष शास्त्र में प्रभावशाली और अत्यंत शुभ मना जाता है। यह योग मंगल के राहु से पंचम भाव में और राहु के मंगल से नवम भाव में रहने पर बनता है। 2 अगस्त को मंगल ने वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। इस गोचर के साथ मंगल और राहु के बीच नवपंचम योग का निर्माण हो गया है। यह योग 18 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह शुभ योग चार राशियों को आर्थिक, करियर और सेहत के मोर्चे पर लाभ देने वाला है। आइए जानते हैं कि यह योग किन चार राशियों को लाभ देने वाला है।

नवपंचम योग में होगी 4 राशियों पर पैसों की बारिश

मेष राशि : मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में यह गोचर आपके लिए खास माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

मिथुन राशि : मंगल का प्रवेश आपकी ही राशि में होगा। इससे नई ऊर्जा मिल सकती है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए समय अच्छा माना जा रहा है।

तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कुछ लोगों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग सकारात्मक माना गया है। ऊर्जा और उत्साह बढ़ सकता है। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। करियर में लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं। आय बढ़ने के संकेत हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार का माहौल भी बेहतर रहने की संभावना है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mercury Jupiter Conjunction 2026: कर्क राशि में गुरु से मिलाया बुध ने हाथ, 4 राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और पैसे में मिलेगा खूब फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।