Saraswati Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों के कुछ संयोग अत्यंत पावरफुल और दुर्लभ माने जाते हैं। सरस्वति राजयोग भी ऐसा ही एक दुर्लभ संयोग है, जो सोमवार, 22 जून को कर्क राशि में बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के इस सबसे शक्तिशाली राजयोग का प्रभाव 4 जुलाई तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है, उन्हें जीवन में ज्ञान, सफलता और सम्मान की कमी नहीं रहती है। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से कई लोगों के लिए प्रगति और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। खासकर शिक्षा, करियर या व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह बेहद प्रभावशाली होगा।
