Sawan 2026: आज से शुरू हुए सावन माह का दुनिया भर के शिव भक्तों के बीच विशेष स्थान है। इस माह में श्रद्धालु नियम से अपने प्रिय आराध्य का विभिन्न प्रकार की चीजों से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिवलिंग का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान लोग शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, गन्ने का रस आदि अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की जिंदगी में सुख-शांति के साथ-साथ सकारात्मकता भी आती है। ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हें कि इस पूरे माह अगर जातक अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करें तो महादेव की असीम कृपा मिलती है।
