Sawan 2026 Rahu Gochar: सावन का महीना शुरू हो चुका है। ये महीना धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिष नजरिए से भी बहुत अहम होने वाला है। छाया और मायावी ग्रह राहु का मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है। राहू की हर अवस्था को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रह जब भी अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो इसका सीधा असर देश-दुनिया की घटनाओं और सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।
राहु इस समय अपने स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा और भूमि-भवन के कारक माने जाते हैं। मंगल के नक्षत्र में राहु का यह गोचर कई राशियों के जीवन में तरक्की, अचानक धन लाभ और करियर में बड़ा उछाल लेकर आएगा।
4 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि : मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, इसलिए मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में राहु का प्रवेश आपके लिए बेहद फलदायी रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी। नया काम या बिजनेस शुरू करने के लिए यह सही समय है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ लेकर आएगा। विदेश यात्रा या सुदूर स्थानों से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। समाज में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि : धनिष्ठा नक्षत्र का संबंध कुंभ राशि से भी है, इसलिए राहु का यह गोचर आपके लिए आत्मविश्वास में बढ़ोतरी लाएगा। करियर में अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग टेक, रिसर्च या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित होगा। रुके हुए पैसों की वापसी हो सकती है।
इन उपायों से बढ़ाएं राहु के शुभ प्रभाव
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें