Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत अहम माना जाता है। ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे देश-दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं। इसी कड़ी में आज सुख, वैभव, प्रेम और रचनात्मकता के कारक शुक्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर जीवन में भौतिक सुखों और संबंधों की दिशा तय करता है।
कर्क राशि में गोचर कर रहे शुक्र आज शाम 7 बजकर 18 मिनट पर कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 1 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र के इस गोचर से इनके करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां
आज से बदलेंगे इन राशियों के दिन
मेष राशि : मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। यह स्थान शिक्षा और प्रेम का केंद्र माना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो वाणी और धन का स्थान है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन संचय में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नई पहचान और मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी तलाश रहे युवाओं को मनचाही सफलता मिल सकती है।
तुला राशि : तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और यह गोचर आपके लाभ भाव में हो रहा है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग निवेश या शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें जबरदस्त लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों या बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको करियर में बड़ी सफलता दिला सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें