Shukra Gochar 2026: वैभव और सुख के दाता शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों का द्वार खटखटाएंगी लक्ष्मी, जानें कब होगा यह गोचर

Shukra Gochar 2026: सांसारिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह सावन शुरू होने से पहले अपने नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के जातकों के लिए खासतौर पर शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इसके प्रभाव से इन जातकों पर स्वयं मां लक्ष्मी की कृपा होगी

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 8:00 AM
शुक्र 29 जुलाई को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना जाता है और मांगलिक कार्यों से पहले इनकी स्थिति का विचार किया जाता है। इसलिए इनके राशि या नक्षत्र परिवर्तन का ज्योतिष में खास महत्व है। इस ग्रह के स्थान परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जातक की कुंडली में सांसारिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह का 29 जुलाई 2026 को नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। शुक्र 29 जुलाई को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में यह 11 अगस्त तक रहेंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन को बहुत खास माना जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से 4 राशियों को छप्पर फाड़कर लाभ मिलने का अनुमान है। इस गोचर की अवधि में इन जातकों को करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि : इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं, इसलिए इस स्थिति का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव इस राशि पर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या तरक्की मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ने से बड़े फैसले लेना आसान होगा। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियां कम होती सकती हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। सामाजिक दायरे में सम्मान और पहचान मिलने के संकेत हैं। व्यक्तित्व का आकर्षण भी बढ़ेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर कई शुभ संकेत लेकर आ सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए प्रेम संबंध की शुरुआत होने की संभावना है, जबकि पहले से रिश्ते में मौजूद लोगों के संबंध और मजबूत हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत भी हैं।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए 11 अगस्त तक का समय आर्थिक दृष्टि से लाभदायक माना जा रहा है। धन संबंधी मामलों में सुधार के संकेत हैं और कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। पहले किए गए निवेश से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। करियर में उत्साह बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Guru Nakshatra Parivartan 2026: आज पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे बृहस्पति, चार राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।