Shukra Gochar 2026: प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधा के कारक शुक्र ग्रह का गोचर ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रह 2 सितंबर 2026 को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर रहा है। शुक्र का अपनी ही राशि में प्रवेश करना ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्र के अपनी स्वराशि तुला में आने से 'मालव्य महापुरुष राजयोग' बन रहा है।
यह योग भौतिक सुख-सुविधाओं, आकर्षण, ऐश्वर्य और धन में वृद्धि कराता है। कला, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, व्यापार और पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को इस अवधि में विशेष सफलता मिलेगी। शुक्र के इस गोचर से मेष, तुला और मकर सहित 7 राशियों के जातकों को करियर में तरक्की और आर्थिक मजबूती के विशेष अवसर मिलेंगे।
मेष राशि : इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर ऑफर मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा।
तुला राशि : शुक्र का प्रवेश तुला राशि में ही होने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा, नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके आर्थिक मामलों में गति आएगी।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद रह सकता है। नौकरी से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की का रास्ता खुल सकता है। कारोबारियों को नया काम शुरू करने या निवेश का अवसर मिल सकता है।
मकर राशि : मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट से फायदा होने की संभावना है। पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस अवधि में किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी पर खर्च हो सकता है, लेकि।
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक और प्रेम जीवन दोनों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पहले किए गए किसी निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़ी पुरानी चिंता कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।