Shukra-Yam Navpancham Yog 2026: शुक्रग्रह जब किसी दूसरे ग्रह के साथ युति बनाता है, तो जातकों जीवन में बड़े बदलाव होते हैं। इस ग्रह को जातक की कुंडली में ऐश्वर्य, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। इस ग्रह ने यम यानी प्लूटो के साथ एक ऐसा संयोग बनाया है, जिससे 4 राशियों के जातकों के जीवन में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। यह नवपंचम योग है, जो शुक्र और यम के एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होने पर बनता है। त्योतिष में इसे गहरे बदलाव वाला और अचानक लाभ देने वाला योग माना जाता है। 28 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर बने इस योग का प्रभाव अगले 7 दिनों तक रहेगा। इस योग के प्रभाव से 4 राशियों के जातकों को जबरदस्त ग्रोथ और बड़े लाभ के मौके मिल सकते हैं।
