Surya Budh Yuti 2026: मिथुन राशि में हाथ मिलाएंगे सूर्य और बुद्ध, बुधादित्य और भद्र राजयोग बनने से 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Surya Budh Yuti 2026: मिथुन राशि में बहुत जल्द सूर्य देव का गोचर होने वाला है। मिथुन राशि में सूर्य की बुद्ध ग्रह के साथ युति होगी। इन दोनों ग्रहों के साथ आने से भद्र राजयोग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इससे 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 8:00 AM
इसी राशि में सोमवार 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश करने वाले हैं।

Surya Budh Yuti 2026: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार, व्यापार, और गणित का ग्रह माना गया है। बुध जिस व्यक्ति की कुंडली में मजबूत होता है, वह उत्कृष्ट विश्लेषक, शानदार वक्ता और कुशल व्यापारी बनता है। कमजोर बुध होने पर निर्णय लेने में समस्या और व्यापार में रुकावटें आती हैं। इस समय यह ग्रह स्वराशि मिथुन में गोचर कर रहा है। इसी राशि में सोमवार 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के गोचर से मिथुन राशि में सूर्य और बुद्ध की युति होगी। इन दोनों ग्रहों के संयोग से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।

बुद्ध के स्वराशि में गोचर से भद्र राजयोग बना हुआ है। भद्र राजयोग और बधादित्य राजयोग मिथुन राशि में 22 जून को दोपहर 3.41 बजे तक रहेगा। इसके बाद बुद्ध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। भद्र राजयोग के साथ बुधादित्य राजयोग बनने से 12 राशियों के जातकों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग के निर्माण से सुनहरा समय शुरू होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

मिथुन राशि : सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि में ही हो रही है, जिसका शुभ प्रभाव इन लोगों पर होगा। बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग से इनकी तरक्की होगी। जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा और नई नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है। आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि : सूर्य और बुध की युति सिंह राशिवालों को फायदा देने वाली है। इस समय में आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। इससे आपको धन लाभ होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। आपके अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यों में पिता का सहयोग या सुझाव प्राप्त होगा।

कन्या राशि : सूर्य और बुध की युति कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकती है। बिजनेस करने वालों के काम का विस्तार हो सकता है। इससे आपका मुनाफा बढ़ने के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से मदद मिलने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

तुला राशि : सूर्य और बुध की युति से तुला वालों का भाग्य प्रबल होगा। इन्हें हर काम में सफलत प्राप्त होगी। घर के बड़े लोगों का साथ और सुझाव प्राप्त होगा। 16 जून से आपको धन लाभ होगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। यात्रा का योग बन रहा है, जो आपके लिए शुभ फलदायी होगा।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Surya Gochar 2026: मिथुन राशि में पहुंचेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 4 राशियों का करियर भरेगा उड़ान और चमकेगा भाग्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।