Surya Gochar 2026: मिथुन राशि में पहुंचेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 4 राशियों का करियर भरेगा उड़ान और चमकेगा भाग्य

Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य का गोचर अहम माना जाता है। सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा के इस गोचर से 4 राशियों के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से इनका करियर उड़ान भरेगा और भाग्य चमक जाएगा

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 8:00 AM
ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2026 को मिथुन राशि में करेंगे और 16 जुलाई तक यहीं रहेंगे।

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा को सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है। इनकी शुभ स्थिति का विचार मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए किया जाता है। इसलिए सूर्य का राशि परिवर्तन ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रह एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहता है। इस तरह सूर्य एक साल में सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करते हें।

ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2026, सोमवार को दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में करेंगे और 16 जुलाई तक यहीं रहेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। ग्रहों के राजकुमार और सूर्य में मित्रवत भाव है। बुध को वाणि, व्यापार और बुद्धि का कारक माना जाता है। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से 12 राशि के जातकों के करियर, पद, प्रतिष्ठा, राजनीति में उच्च पद, पिता से संबंध प्रभावित होंगे। मिथुन में सूर्य के गोचर से 4 राशिवालों का भाग्य चमक सकता है।

सूर्य गोचर का 4 राशियों के करियर को लगेंगे पंख

मेष : 15 जून को सूर्य का गोचर मेष राशिवालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। करियर के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रशंसा और उपलब्धि प्रदान करने वाले होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा और धन की कमी दूर होगी। बॉस आपसे खुश होंगे

मिथुन : सूर्य का गोचर आपकी ही राशि मिथुन में होने वाला है। यह समय आपके अनुकूल होगा, जो लोग लंब समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का अवसर मिलेगा। आपके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी।

सिंह : सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और मिथुन में सूर्य का गोचर सिंह वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस समय में आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कारोबारियों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा।


तुला : सूर्य का गोचर तुला राशिवालों की किस्मत को बदलने वाला साबित हो सकता है। भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे। मांगलिक कार्यों, पूजा पाठ आदि में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Nakshatra Parivartan: देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, 8 जुलाई तक इन 3 राशियों का चमकाएंगे भाग्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।