Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसलिए इनका स्थान परिवर्तन महत्वपूर्ण होता है। यूं भी सूर्य की स्थिति शुभ कार्यों में देखी जाती है। और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व आदि कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य देव अप्रैल में भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर मोहिनी एकादशी के दिन होने जा रहा है। उनका यह स्थान परिवर्तन यूं तो सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन 4 राशियां विशेष रूप से लाभांवित होंगी।
