Get App

Shukra Nakshatra Parivartan: दोस्त राहू के नक्षत्र में गोचर करेंगे शुत्र, तीन राशियों को दिलाएंगे पैसा-ऐश्वर्य

Shukra Nakshatra Parivartan: वैभव, प्रेम और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव कल अपने मित्र राहू के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। यह गोचर 3 राशि के जातकों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। इन राशियों के करियर में उछाल देखने को मिल सकता है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2026 पर 8:00 AM
Shukra Nakshatra Parivartan: दोस्त राहू के नक्षत्र में गोचर करेंगे शुत्र, तीन राशियों को दिलाएंगे पैसा-ऐश्वर्य
प्रेम और सौंदर्य के दाता शुक्र ग्रह 20 मई को राहू के नक्षत्र आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में वैभव और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। इस ग्रह के गोचर का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इसके स्थान बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होता है। इस ग्रह की मित्रता शनि ओर राहू-केतू ग्रहों के साथ है। यानी इनके स्वामित्व वाली राशियों पर इस ग्रह के गोचर और संयोग का सकारात्म असर होता है। ऐसा ही बदलाव कल होने जा रहा है।

प्रेम और सौंदर्य के दाता शुक्र ग्रह 20 मई को राहू के नक्षत्र आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र और राहु आपस में मित्र हैं इसलिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। राहू ग्रह जातक के जीवन में रहस्य और भ्रम की स्थिति पैदा करता है। इस गोचर से 3 राशियों को बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

वृषभ राशि : शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और वर्तमान में आपके धन भाव में विराजमान हैं। ऐसे में जब शुक्र राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो अचानक से बड़ा धन लाभ आपको मिल सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर भी इस लोगों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि : शुक्र वर्तमान समय में आपकी ही राशि में विराजमान हैं और राहु के नक्षत्र में जाते ही ये आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेंगे। इस राशि के क्रिएटिव कार्य करने वालों को भी उपलब्धियां मिलेंगी। इस राशि के लोगों को कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने से भी इनको बंपर लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आप देख सकते हैं।

कुंभ राशि : कुंभ शनि ग्रह की राशि है और शनि-राहु-शुक्र तीनों ही आपस में मित्र हैं। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र बदलने से कुंभ वाले जीवन में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको आशातीत परिणाम देखने को मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें