Shukra Gochar: 04 जुलाई से इन राशियों के जातक होंगे मालामाल, शुक्र का सिंह राशि में गोचर दिलाएगा पैसा और प्यार

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह 04 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। पैसा, प्यार और सुंदरता के कारक ग्रह का यह गोचर 4 राशियों के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। इस गोचर के प्रभाव से इन राशियों के जातकों को पैसा और प्यार का साथ मिलेगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 8:00 AM
शुक्र का सिंह राशि में यह गोचर 4 जुलाई को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर होगा।

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह को जातक की कुंडली में प्रेम, सुंदरता और संपन्नता का कारक माना जाता है। इस के राशि या नक्षत्र परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातकों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जातक की कुंडली में जब यह ग्रह उच्च का होता है, तो उसे हर तरह की सुख-सुविधाएं और प्रेम मिलता है। जब यह ग्रह किसी से रूठ जाता है, तो उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रेम और संपन्नता का कारक यह ग्रह इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहा है और 04 जुलाई 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

शुक्र का सिंह राशि में यह गोचर 4 जुलाई को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसके बाद वे 1 अगस्त तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र के इस परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन, इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का संचार हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलेगा।

इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव में होगा। यह शिक्षा, प्रेम और बुद्धि से संबंधित होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

कर्क राशि : शुक्र का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए द्वितीय भाव में होगा। यह धन और वाणी से जुड़ा होता है। इनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। उन्हें पहचान मिल सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव में होगा, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है।


तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस गोचर के दौरान वे लाभ भाव में स्थित रहेंगे। यह स्थिति आय के नए स्रोत खोल सकती है। कुछ लोग नौकरी के साथ-साथ नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। पहले से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शेयर बाजार या निवेश से लाभ हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mercury's retrograde motion 2026: बुध ने शुरू की उल्टी चाल, इन 4 राशियों के जातकों को फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।