Vipreet Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का समय समय पर गोचर एक सामान्य बात है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों इस गोचर से सामान्यतौर पर सभी राशियां प्रभावित होती हैं। ये कुछ राशियों के लिए लकी साबित होता है, तो किसी के लिए मुश्किलों का आगाज करता है। कुछ ग्रहों के गोचर पर विशेष रूप से जातक और ज्योतिषी दोनों की नजर रहती है। जातक की कुंडली में वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक शुक्र ऐसा ही एक ग्रह है।
इस ग्रह ने हाल ही में अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर किया है और 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के इस गोचर से वृषभ राशि में विपरीत राजयोग नाम का बेहद दुर्लभ संयोग बना है। ज्योतिष शास्त्र में विपरीत राजयोग बहुत ही अद्भुत, लाभकारी और शुभ योग माना जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों को अचानक लाभ और तरक्की के मौके मिल सकते हैं। खासतौर पर 3 राशियों के लिए यह भाग्य बदलने वाला समय साबित हो सकता है।
मिथुन राशि : विपरीत राजयोग में मिथुन राशि वालों को धन से जुड़े बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इन्हें अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। विदेश से जुड़े काम भी पूरे हो सकते हैं। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
तुला राशि : तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या कारोबार में बढ़ोतरी के शुभ योग बन रहे हैं। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं, जिससे माहौल बेहतर होगा। लेकिन इस दौरान सेहत का ध्यान रखा जरूरी है।
धनु राशि : यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप मुश्किल परिस्थितियों में भी फायदा निकाल सकते हैं। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
शुक्र की अच्छी स्थिति में भी अगर आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा, तो आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करने से आप भी इस समय का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु का ध्यान और पूजा करें। शुक्रवार के दिन श्री सूक्तम स्तोत्र का पाठ करें। और 'ऊं शुं शुक्राय नमः ' या 'ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप भी करना काफी प्रभावशाली होगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें