Magnite CNG: निसान मोटर इंडिया ने अपने सबसे चर्चित मॉडल मैग्नाइट के लिए सीएनजी किट पेश किया है। यह सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट भारत सरकार से अप्रूव्ड है जिससे ग्राहकों के लिए पेट्रोल, डीजल के अलावा एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। यह सीएनजी किट ₹74,999 की कीमत पर उपलब्ध होगी और इसका इंस्टॉलेशन केवल कुछ चुनिंदा केंद्रों पर ही किया जाएगा। इस सीएनजी किट की Motozen नामक थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरर द्वारा विकसित, टेस्ट और आपूर्ति की जाती है, जो इसके कंपोनेंट की गुणवत्ता और वारंटी के लिए जिम्मेदार है।
फिलहाल यह किट कुछ चुनिंदा राज्यों में ही उपलब्ध होगी। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के ग्राहक अब निसान के आधिकारिक डीलर नेटवर्क के माध्यम से इसे इंस्टाल करने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने इस बात के भी संकेत दिए है कि आने वाले दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा और कई राज्यों में यह उपलब्ध होगा।
इसमे 12 किलोग्राम का सिंगल सीएनजी सिलेंडर लगाया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इससे बूट स्पेस ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। इसके साथ ही सीएनजी पर लगभग 24 किमी/किग्रा का माइलेज का दावा किया गया है।
किन मॉडलों में होगा फिट और कितनी होगी वारंटी?
सीएनजी कंपोनेंट्स के लिए वारंटी तीन साल या एक लाख किलोमीटर तक है, जिसमें Motozen सीधे क्लेम का सेटलमेंट करेगा। इसके साथ ही रेट्रोफिटमेंट प्रक्रिया को सुरक्षा मानदंडों और स्थानीय विनियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए स्टैन्डर्ड मेंटेन किया गया है।
CNG वेरिएंट की ₹6.89 लाख होगी शुरुआती कीमत
निसान मैग्नाइट 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध है। यह लेफ्ट-हैंड और राइट-हैंड ड्राइव दोनों मॉडलों में बेची जाती है। इसमें 55 से अधिक सिक्युरिटी फीचर्स है। इसका सीएनजी वेरिएंट टाटा पंच सीएनजी और हुंडई एक्सटर सीएनजी को टक्कर देगा। इसकी कीमत ₹6.89 लाख से ₹10.02 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है जो छह वेरिएंट में उपलब्ध है।