Honda X-ADV स्कूटर ग्लोबल मार्केट में पेश, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

अगर आप Honda की गाड़ी पसंद करते हैं और तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। दरअसल, होंडा टू-व्हीलर ने अपनी एडवेंचर कैटेगरी को और मजबूती देते हुए 2026 Honda X-ADV स्कूटर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसके पावरफुल फीचर्स इसे प्रीमियम एडवेंचर स्कूटर में शामिल करते हैं।

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 4:45 PM
Story continues below Advertisement
Honda X-ADV स्कूटर ग्लोबल मार्केट में पेश

Honda X-ADV 2026: अगर आप Honda की गाड़ी पसंद करते हैं और तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। दरअसल, होंडा टू-व्हीलर ने अपनी एडवेंचर कैटेगरी को और मजबूती देते हुए 2026 Honda X-ADV स्कूटर को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्कूटर न सिर्फ स्टाइल में जबरदस्त है, बल्कि इसके पावरफुल फीचर्स और परफॉर्मेंस इसे एक प्रीमियम एडवेंचर स्कूटर की लेवल में शामिल करते हैं। इस नए मॉडल के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है और इसमें नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि 2026 होंडा X-ADV को किन नए अपडेट के साथ लेकर आया गया है?

अपडेट किया गया डिजाइन

  • नई Honda X-ADV अब पहले से भी ज्यादा बोल्ड और एडवेंचरस डिजाइन के साथ पेश की गई है। इसमें तेज और प्रभावी लुक देने के लिए डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, DRL और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। साथ ही नए अपग्रेडेड बॉडी पैनल्स इसे एक मस्कुलर और दमदार अपील देते हैं।
  • इस एडवेंचर स्कूटर में अब बड़ी विंडस्क्रीन, स्टेप-अप सीट कॉन्फिगरेशन, क्रैश गार्ड और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट भी शामिल किया गया है। इसके पैनल्स पर दिए गए स्पोर्टी ग्राफिक्स इसके बोल्ड कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं।
  • Honda X-ADV को तीन नए रंगों ग्रेफाइट ब्लैक, पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट डीप मड ग्रे में पेश किया गया है। साथ ही इसका एक स्पेशल एडिशन वर्ज़न भी लॉन्च होगा, जिसमें मिलेगा नया मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट कलर स्कीम। इसमें नीले और लाल शेड के ग्राफिक्स दिए जाएंगे, जो Honda की हाई कैपेसिटी एडवेंचर बाइक्स जैसे Transalp और Africa Twin से प्रेरित होंगे।

परफॉरमेंस और स्पेसिफिकेशन


परफॉर्मेंस की बात करें तो इस एडवेंचर स्कूटर में 745cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन SOHC इंजन दिया गया है, जो 59 PS की पावर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ आता है। राइडर अपनी जरूरत अनुसार ऑटोमेटिक या मैनुअल मोड में स्कूटर को चला सकता है। हैंडलबार पर दिए गए पैडल-शिफ्ट ट्रिगर के जरिए गियर बदले जा सकते हैं। गियरबॉक्स को पहले से ज्यादा स्मूथ बनाया गया है और क्लच रिस्पॉन्स भी बेहतर हुआ है। इस स्कूटर में स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, रेन और ग्रेवल जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

  • नई Honda X-ADV में हल्के लेकिन मजबूत ट्यूबलर स्टील डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहतरीन स्टेबिलिटी और कंट्रोल देता है। सस्पेंशन के लिए इसमें फ्रंट में USD (Upside Down) फोर्क और रियर में प्रो-लिंक स्विंगआर्म दिया गया है, जो राइड को स्मूद और ऑफ-रोड फ्रेंडली बनाता है।
  • ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें आगे की ओर 296 मिमी के फ्लोटिंग डुअल डिस्क ब्रेक और पीछे 240 मिमी का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए स्कूटर में डुअल-चैनल ABS भी शमिल है, जो मुश्किल सड़कों पर भी बेहतर ग्रिप और कंट्रोल सुनिश्चित करता है।

Honda X-ADV के फीचर्स

नई Honda X-ADV को कई प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, 3-लेवल होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), USB-C चार्जिंग सॉकेट, स्मार्ट की और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS) जैसे सेफ्टी और कंवीनियंस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, स्कूटर में 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Honda RoadSync ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इससे राइडर को कॉल, म्यूजिक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: Nissan Magnite Kuro Edition भारत में लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें SUV की कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।