2026 KTM Duke Range लॉन्च, नए कलर, अपडेटेड फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ

2026 KTM Duke Range: 2026 KTM ड्यूक रेंज को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय नकेड मोटरसाइकिल रेंज में से एक है। इस रेंज में KTM 125 Duke जैसे एंट्री-लेवल मॉडल से लेकर KTM 990 Duke R जैसी हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल शामिल हैं।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement
2026 KTM Duke Range लॉन्च, नए कलर, अपडेटेड फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ

2026 KTM Duke Range: 2026 KTM ड्यूक रेंज को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय नकेड मोटरसाइकिल रेंज में से एक है। इस रेंज में KTM 125 Duke जैसे एंट्री-लेवल मॉडल से लेकर KTM 990 Duke R जैसी हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल शामिल हैं। नई रेंज में पूरा डिजrइन बदलने की बजाय छोटे अपडेट्स किए गए हैं। 2026 मॉडल में नए कलर ऑप्शन, छोटे मैकेनिकल बदलाव, बेहतरीन फीचर्स और कई विकल्प पेश किए गए हैं, इसके साथ ही Duke का एजाइल हैंडलिंग और स्टाइलिश लुक पहले जैसा ही है। आइए जानते हैं कि 2026 Duke फैमिली में कौन-कौन से नए और खास अपडेट्स शामिल हैं।

विस्तारित मॉडल रेंज

2026 Duke Range हल्के ऑप्शन से लेकर दमदार स्ट्रीट बाइकर्स तक, हर तरह के राइडर्स के लिए बनाई गई है। एंट्री-लेवल पर KTM 125 Duke है, जो अपने स्मूद परफॉर्मेंस को बरकरार रखते हुए नए डुअल कलर ऑप्शन, बेहतर फ्यूलिंग और ज्यादा टॉप स्पीड के साथ-साथ कॉर्नरिंग ABS और 5-इंच TFT डिस्प्ले जैसी क्लास-स्टैंडर्ड तकनीकें प्रदान करती है।


इससे ऊपर, KTM 160, 200 और 250 Duke मॉडल आते हैं। ये बाइक अपनी कॉम्पैक्ट साइज, तेज़ और शार्प हैंडलिंग के लिए जानी जाती हैं। 2026 मॉडल में इन्हें नए कलर स्कीम, और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के लिए रिफाइंड एर्गोनॉमिक्स के साथ पेश किया गया है।

मिड-रेंज परफॉर्मेंस: KTM 390 Duke

2026 KTM 390 Duke इस रेंज का एक अहम मॉडल बना हुआ है, जो डेली यूज और पावरफुल परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन पेश करती है। नए मॉडल ईयर के लिए, इसमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और नए WP FCR4 फ्रंट कैलिपर्स के साथ एडवांस ब्रेक हार्डवेयर दिया गया है, जिससे इसकी ब्रेकिंग क्षमता में सुधार हुआ है। साथ ही, इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इसमें दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। इन अपडेट्स का उद्देश्य 390 Duke को हल्के वजन वाली नेकेड बाइक्स की कैटेगरी में प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है, बिना इसके मूल मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव किए।

हायर-एंड ड्यूक्स: KTM 790 और KTM 990

2026 रेंज में KTM की प्रीमियम बाइक्स KTM 790 Duke और KTM 990 Duke भी शामिल हैं। इन मॉडलों में एडवांस राइडर इलेक्ट्रॉनिक्स, बेहतर एर्गोनॉमिक्स और प्रीमियम कंपोनेंट्स हैं, जिनमें नए जनरेशन के TFT डिस्प्ले और अपडेटेड चेसिस पार्ट्स शामिल हैं।

वहीं, KTM 990 Duke R इस रेंज का फ्लैगशिप मॉडल बना हुआ है। इसमें दमदार पावर, रेस से प्रेरित फीचर्स और एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है, और टॉप-लेवल नेकेड बाइक परफॉर्मेंस चाहने वाले राइडर्स की जरूरतों को पूरा करती है।

बरकरार Duke DNA

पूरी 2026 लाइन-अप में, KTM ने Duke सीरीज की आक्रामक स्टाइलिंग, हल्के ट्रेलिस फ्रेम और बेहतरीन हैंडलिंग फीचर्स को बरकरार रखा है। भले ही ज्यादातर अपडेट छोटे और धीरे-धीरे किए गए हों, लेकिन ये दिखाते हैं कि KTM अपनी बाइक्स को पूरी तरह बदलने के बजाय जो पहले से अच्छा है, उसे और बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।

इसका नतीजा यह है कि हर Duke मॉडल शहर की सड़कों और जोश भरी स्ट्रीट राइडिंग – दोनों के लिए ज्यादा कॉन्फिडेंट और रिस्पॉन्सिव महसूस होता है।

यह भी पढ़ें: 1.88 लाख रुपये में लॉन्च हुआ Suzuki e-Access, एक बार चार्ज करने पर देगी 95KM की रेंज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।