2026 MG Hector facelift: MG इंडिया ने पहली पीढ़ी के Hector का नया Facelift वर्जन पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पिछले मॉडल की तुलना में 2.1 रुपये लाख सस्ती है। अपडेटेड 7-सीटर MG Hector Plus लाइनअप की शुरुआती कीमत 17.29 लाख रुपये है, जबकि 6-सीटर वेरिएंट की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। अभी तक MG ने केवल पेट्रोल मॉडल की कीमतें घोषित की हैं, जबकि नई Hector डीजल वेरिएंट की कीमत अगले साल घोषित की जाएगी।
2026 MG Hector: पेट्रोल प्राइस लिस्ट
2026 MG Hector facelift: एक्सटीरियर
MG Hector फेसलिफ्ट के बड़े ग्रिल का साइज वही है, लेकिन डायमंड शेप वाले पैटर्न की जगह नए हनीकॉम्ब-जैसे स्लैट्स दिए गए हैं। नीचे स्थित एयर डैम के डिजाइन में बदलाव किया गया है। 18 इंच के अलॉय व्हील और रियर बम्पर को भी नया रूप दिया गया है, लेकिन स्प्लिट हेडलाइट सेटअप और दोनों सिरों पर टेल-लैंप को जोड़ने वाले LED लाइटिंग एलिमेंट्स सहित लाइट्स को पहले जैसा ही रखा गया है।
2026 Hector Facelift: इंटीरियर और फीचर्स
नई पांच-सीट वाली Hector में डुअल-टोन Ice Grey इंटीरियर मिलता है, जबकि 6/7-सीट वाली Hector Plus में डुअल-टोन टैन केबिन दिया गया है। कलर स्कीम के अलावा, MG ने पोर्ट्रेट स्टाइल 14-इंच टचस्क्रीन को iSwipe टच जेस्चर कंट्रोल टेक्नोलॉजी से अपडेट किया है, जिससे आगे बैठे यात्री दो उंगलियों से क्लाइमेट कंट्रोल और तीन उंगलियों से ऑडियो कंट्रोल कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स, जैसे कि 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइवर सीट के लिए 6-वे पावर एडजस्टमेंट, वायरलेस Apple Carplay और Android Auto, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइट्स, PM 2.5 एयर फिल्टर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा, पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे।
2026 MG Hector Facelift: इंजन विकल्प
अपडेटेड Hector और Hector Plus दोनों में उनके मौजूदा मॉडलों के समान इंजन और गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध होंगे। Hector पेट्रोल लाइनअप में 1.5 लीटर का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 143 HP और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या सीवीटी के साथ जोड़ा गया है।
आने वाली नई Hector डीज़ल लाइनअप में 2.0-लीटर इंजन दिया जाएगा, जो 170hp पावर और 350Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। पिछले मॉडल में यह Fiat-सोर्स्ड इंजन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध था। अब यह देखना बाकी है कि MG इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी पेश करेगी या नहीं।