प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स के साथ 2026 Toyota Innova Crysta भारत में लॉन्च, जानें कीमत

2026 Toyota Innova Crysta: अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपडेटेड Toyota Innova Crysta को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कुछ नए फीचर्स भी अपडेट किए हैं।

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 2:58 PM
2026 Toyota Innova Crysta भारत में लॉन्च

2026 Toyota Innova Crysta: अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपडेटेड Toyota Innova Crysta को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत ₹19.72 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस लोकप्रिय एमपीवी के लेटेस्ट वर्जन में छोटे-छोटे डिजाइन बदलाव किए गए हैं, साथ ही कुछ नए फीचर्स और इंटीरियर अपडेट भी दिए गए हैं। हालांकि, इसका भरोसेमंद डीजल इंजन पहले जैसा ही रखा गया है।

2026 Toyota Innova Crysta: डिजाइन

अपडेटेड Toyota Innova Crysta में अब एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल है जो पहले से कहीं अधिक आकर्षक दिखता है। टोयोटा ने MPV को और भी दमदार और प्रीमियम लुक देने के लिए फ्रंट और रियर बंपर गार्निश में भी बदलाव किया है।


2026 Toyota Innova Crysta: केबिन और फीचर्स

इस नए MPV के इंटीरियर में डुअल-टोन लेदर सीट, नए ग्रेस कॉपर ट्रिम एक्सेंट, डैशबोर्ड और डोर पैनल पर वुड-पैटर्न इंसर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, चुनिंदा वेरिएंट्स में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ाती हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। साथ ही स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल हैं, जो इसे और ज्यादा सुरक्षित बनाती हैं।

2026 Toyota Innova Crysta: इंजन

Toyota Innova Crysta में जाना-पहचाना 2.4 लीटर डीजल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 148 bhp का पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि यह कार लगभग 15 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसका डीजल इंजन अपनी स्मूद ड्राइविंग, बेहतर लो-एंड टॉर्क और हाईवे पर आरामदायक क्रूजिंग के लिए जाना जाता है, यही वजह है कि Innova Crysta निजी और कमर्शियल दोनों तरह के ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है।

कलर ऑप्शन

2026 Toyota Innova Crysta पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इनमें- Platinum White Pearl, Super White, Silver Metallic, Attitude Black Mica और Avant-Garde Bronze Metallic कलर शामिल हैं।

वेरिएंट वाइज कीमत

Variants Ex-Showroom Price (7-Seater) Ex-Showroom Price (8-Seater)
GX / GX Fleet ₹1,972,000 ₹1,977,000
GX+ ₹2,115,000 ₹2,120,000
VX ₹2,493,000 ₹2,498,000
ZX ₹2,663,000

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ा वार, बंद होंगी पुरानी बसें और ट्रक, केंद्र सरकार ने 5041 करोड़ की योजना को दी मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।