2026 TVS Apache RTR 160 4V: TVS Motor कंपनी ने भारतीय बाजार में 2026 Apache RTR 160 4V लॉन्च कर दी है। बाइक के इस अपडेटेड वर्जन में नए स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ-साथ नए वेरिएंट भी शामिल किए गए हैं। खास तौर पर, टॉप वेरिएंट के फीचर्स अब इस स्पोर्टी मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट में भी उपलब्ध हैं। इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
