1 अप्रैल से ऑटो सेक्टर में कौन से होंगे बड़े बदलाव? देखें पूरी डिटेल्स

क्या आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो हम आपको बता दें कि कल से यानी 1 अप्रेल 2026 से ऑटो सेक्टर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलाव के तहत कार की कीमतें बढ़ेंगी और पूरे देश में E20 फ्यूल का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
1 अप्रैल से ऑटो सेक्टर में कौन से होंगे बड़े बदलाव? देखें पूरी डिटेल्स

क्या आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो हम आपको बता दें कि कल से यानी 1 अप्रेल 2026 से ऑटो सेक्टर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। आपकी पसंदीदा कार की कीमतें बढ़ सकती हैं और पूरे देश में E20 फ्यूल का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। ये बदलाव आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बजट पर असर डाल सकते हैं। अब चलिए इस खबर को डिटेल में जानते हैं।

1 अप्रैल से कारें हो रही महंगी

1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने जा रही है, और इसी के साथ ही कार की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कई ऑटो कंपनिया अपनी गाड़ियों के प्राइस टैग में इजाफा करने जा रही हैं। इनमें Tata Motors, BMW, Mercedes-Benz और MG Motors जैसी कंपनियां शामिल हैं।


JSW MG मोटर इंडिया ने 1 अप्रैल, 2026 से अपने वाहनों की कीमतों में 2% बढ़ोतरी की घोषणा की है। MG ने बताया कि यह कीमत बढ़ाने कारण लगातार बढ़ती इनपुट लागतों को कम करना है। हालांकि, MG Select लाइन-अप की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस लाइन-अप में फिलहाल MG M9 प्रेसिडेंशियल लिमो और MG साइबरस्टर शामिल हैं।

लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW और Mercedes-Benz भी कल से अपनी कारों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी कर रही हैं। Honda Motors पहले की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी Tata Motors भी कल से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। Tata अपनी Tiago, Nexon और Safari जैसी कारों की कीमतों में 13,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकता है।

ऑटो कंपनियों ने कीमत बढ़ने का कारण रुपये की कमजोरी, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और लॉजिस्टिक्स का महंगा होना बताया है। वहीं अन्य खर्चे भी बढ़ रहे है, जिस कारण से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

देशभर में लागू होगा E20 फ्यूल

1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव और होने जा रहा है। दरअसल, कल से पूरे देश में E20 फ्यूल अनिवार्य किया जाएगा। आपको बता दें कि E20 फ्यूल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। इसका मकसद प्रदूषण को घटना और पेट्रोल-डीजल के आयात को कम करना है। E20 फ्यूल से नई गाड़िया आसानी से चल सकेंगी, लेकिन पूरानी गाड़ियां इससे कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है। मतलब इसके उपयोग से पूरानी गाड़ियों में 3 से 7 प्रतिशत तक माइलेज कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Kia Seltos Bharat NCAP: भारत NCAP टेस्ट में नई Kia Seltos ने मारी बाजी, मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।