Kia Seltos Bharat NCAP: नई Kia Seltos SUV को Bharat NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग में पूरे 5 स्टार मिलने के बाद Kia India ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली Seltos की बुकिंग 11 दिसंबर से 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई थी, जबकि इसकी डिलीवरी जनवरी मिड से शुरू हो गई थी। सेफ्टी की बात करें तो, SUV ने अब बड़े लोगों की सुरक्षा में 31.70/32 और छोटे बच्चों की सुरक्षा में 45/49 का स्कोर हासिल किया है, जो सभी वेरिएंट पर लागू होता है।
Kia Seltos Bharat NCAP: बड़े यात्रियों की सुरक्षा
Seltos ने बड़े यात्री सुरक्षा (Adult Occupant Protection-AOP) टेस्ट में 32 में से 31.70 अंक हासिल किए, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में शुमार हो गई है। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.70 अंक मिले, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसने 16 में से 16 अंक प्राप्त किए।
ड्राइवर के सिर, छाती, कमर, जांघ और दाहिने पैर की हड्डी (टिबिया) को “गुड” रेटिंग मिली, जबकि पैर और बाएं टिबिया को “एडिक्वेट” यानी पर्याप्त स्कोर मिला। आगे बैठे यात्री के लिए, शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों को अच्छी तरह से सुरक्षित बताया गया। एसयूवी ने साइड पोल इम्पैक्ट असेसमेंट में भी “OK” रिजल्ट हासिल किया, जिससे विश्वास और भी बढ़ गया।
Kia Seltos Bharat NCAP: बच्चों की सुरक्षा
बच्चों की सुरक्षा (Child Occupant Protection-COP) में, Seltos ने 49 में से 45 अंक हासिल किए। इसने डायनामिक टेस्टिंग में पूरे 24/24 अंक और चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन में 12/12 अंक प्राप्त किए।
पीछे की ओर मुंह करके बैठे 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी मॉडल ने फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट में ज्यादा अंक हासिल किए। केवल वहीकल असेसमेंट सेक्शन में 13 में से 9 अंक काटे गए, लेकिन इसके बावजूद SUV को कुल 5-स्टार रेटिंग मिली।
Kia Seltos के सेफ्टी फीचर्स
सेल्टोस में शुरुआती मॉडल से ही बड़े सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें छह एयरबैग, ABS, ESC, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं।
यह रिजल्ट इसलिए भी जरूरी है क्योंकि Seltos ने हाल ही में टेस्ट की गई Tata Sierra को भारत NCAP के कुल स्कोर में पीछे छोड़ दिया है। इससे यह पता चलता है कि Kia ने नई जनरेशन में सुरक्षा अपग्रेड्स पर काफी जोर दिया है।