Best SUVs in India 2026: ₹20 लाख से कम में मिलने वाली ये 5 SUVs, जो देंगी दमदार रोड प्रेजेंस का फील

Best SUVs in India 2026: आजकल भारतीय खरीदार ऐसे SUV को पसंद कर रहे हैं, जो साइज, स्टाइल और दमदार लुक का कॉम्बिनेशन हो, जिसका रोड प्रेजेंस शानदार हो। अगर ये सभी क्वालिटी एक SUV में मिले और वो भी किफायती बजट में, तो शायद आप तुरंत ऐसे SUV को लेने के लिए तैयार हो जाएंगे।

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 6:08 PM
Story continues below Advertisement
भारत की 5 सबसे दमदार दिखने वाली SUVs, कीमत भी किफायती

Best SUVs in India 2026: आजकल भारतीय खरीदार ऐसे SUV को पसंद कर रहे हैं, जो साइज, स्टाइल और दमदार लुक का कॉम्बिनेशन हो, जिसका रोड प्रेजेंस शानदार हो। अगर ये सभी क्वालिटी एक SUV में मिले और वो भी किफायती बजट में, तो शायद आप तुरंत ऐसे SUV को लेने के लिए तैयार हो जाएंगे। तो चलिए आपको भारत में बिकने वाली 5 ऐसे SUVs के बारे में बताते हैं, जो सड़क पर सबका ध्यान खींचती हैं और साथ ही आम खरीदारों की पहुंच में भी हैं।

Tata Harrier

Tata Harrier अपनी ऊंची और चौड़ी स्टांस के कारण अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम लुक देती है। इसकी हाई बेल्टलाइन और मस्कुलर व्हील आर्च इसे सड़क पर एक दमदार और बड़ा SUV जैसा लुक देते हैं, जो कई बार D-सेगमेंट SUV जैसा महसूस होता है।


Tata Harrier

Tata की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 12.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) से शुरू होती है। Harrier 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, दोनों ही 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

Tata Safari

Safari

Harrier के समान प्लेटफॉर्म पर बनी Tata Safari में लंबा व्हीलबेस और तीसरी रो जोड़ी गई है, जिससे इसका लुक और भी शानदारी और पावरफुल हो गया है। इसका सीधा फ्रंट, बड़ी ग्रिल और फुल-LED लाइटिंग इसे हाईवे और शहर दोनों में एक मजबूत रोड प्रेजेंस देता है। Safari की शुरुआती कीमत 13.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। सफारी में Harrier के समान ही इंजन विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें 2.0-लीटर टर्बो डीजल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं।

MG Hector

MG Hector अपनी बोल्ड क्रोम ग्रिल, चौड़े स्टांस और लंबे बोनट के साथ अलग पहचान बनाती है, जो इसे इसी साइज की कई अन्य SUV की तुलना में ज्यादा बड़ी और पावरफुल बनाती है। SUV का बेस पेट्रोल वेरिएंट 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। Hector में 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। टॉप-स्पेक वेरिएंट 141 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं।

MG Hector

Mahindra Thar Roxx

Mahindra Thar Roxx क्लासिक Thar की बॉक्सी डिजाइन को 5-डोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ जोड़ती है। इससे इसका लुक ज्यादा बड़ा और प्रैक्टिकल हो जाता है। इसका बेस वेरिएंट 12.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) से शुरू होता है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है, दोनों ही 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। इसके डीजल वेरिएंट कुछ चुनिंदा ट्रिम्स में 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है।

Mahindra Thar Roxx

Mahindra Scorpio N

Scorpio (1)

Mahindra Scorpio N एक मजबूत और एग्रेसिव डिजाइन के साथ आती है। इसका चौड़ा स्टांस, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और मस्कुलर बॉडी इसे एक दमदार ऑफ-रोड SUV का लुक देते हैं, जो शहर की सड़कों पर भी अच्छी तरह फिट बैठता है। इस SUV की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Scorpio N 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, दोनों ही 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। चुनिंदा वेरिएंट में डीजल इंजन 4x4 वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: नई Volkswagen Tayron R-Line में मिलेगा लक्जरी, स्पेस और पावर का कॉम्बो, जानें कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।