Get App

BMW M 1000 R 2026 का टीजर लॉन्च, भारत में 16 मार्च को होगी धमाकेदार एंट्री

BMW M 1000 R 2026: BMW Motorrad ने 2026 BMW M 1000 R का टीजर जारी किया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग 16 मार्च को तय की है। वीडियो में इस नेकेड बाइक की स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई है, जिससे आधिकारिक लॉन्च से पहले ही बाइक प्रेमियों में खुशी बढ़ गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 4:37 PM
BMW M 1000 R 2026 का टीजर लॉन्च, भारत में 16 मार्च को होगी धमाकेदार एंट्री
BMW M 1000 R 2026 का टीजर लॉन्च, भारत में 16 मार्च को होगी धमाकेदार एंट्री

BMW M 1000 R 2026: BMW Motorrad ने 2026 BMW M 1000 R का टीजर जारी किया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग 16 मार्च को तय की है। वीडियो में इस नेकेड बाइक की स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई है, जिससे आधिकारिक लॉन्च से पहले ही बाइक प्रेमियों में खुशी बढ़ गई है। यह अपडेट BMW की हाई-परफॉर्मेंस बाइक लाइनअप में M 1000 R को एक अहम मॉडल बनाता है।

BMW M 1000 R, जो पहले से ही इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध है, BMW Motorrad की फ्लैगशिप नेकेड रोडस्टर है, जिसे M 1000 RR सुपरस्पोर्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह स्ट्रीट-लीगल डायनामिक्स और रेसट्रैक क्षमताओं का बेहतरीन मेल है, जिसमें कार्बन फाइबर विंगलेट्स और टाइटेनियम एग्जॉस्ट जैसे M-स्पेसिफिक कंपोनेंट्स लगे हैं। इसके पिछले को भारत में CBU (कॉम्पलीटली बिल्ट-अप) रूप में लाया गया था, जिसकी कीमत एक्स-शोरूम लगभग 33 लाख रुपये से शुरू होती है।

2026 मॉडल में 999cc इनलाइन-फोर वाटर/ऑयल-कूल्ड इंजन बरकरार है, जिसे अब 10,000 rpm से बेहतर मिड-रेंज टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह 13,750 rpm पर 205 hp की पीक पावर और 173 mph की अधिकतम स्पीड देता है। वेरिएबल वाल्व टाइमिंग के लिए BMW ShiftCam टेक्नोलॉजी की मदद से यह 0 से 60 mph की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ लेता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें