Ather Energy: Ather Energy ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर, Rizta S और 450S पर लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है, जिससे ग्राहक मार्च 2026 तक 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये ऑफर भारत भर के Ather एक्सपीरियंस सेंटर्स पर 31 मार्च तक उपलब्ध हैं। ये ऑफर ऐसे समय में आया है जब सरकार की पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी समाप्त होने वाली है, जिससे अधिक खरीदार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
इस डिस्काउंट पैकेज में तीन चीजें शामिल हैं: 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,500 रुपये मूल्य की एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वारंटी। इन सभी ऑफर्स के साथ, Rizta S की शरुआती कीमत अब 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम मुंबई) है, जो इसके स्टैंडर्ड कीमत से 10,242 रुपये सस्ती है।
इसी तरह, 450S की कीमत 1,13,100 रुपये (एक्स-शोरूम मुंबई) रखी गई है, जो लगभग 17,899 रुपये की कटौती को दर्शाती है। जिससे यह परफॉर्मेंस सेगमेंट में अन्य गाड़ियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में आ जाती है।
Ather Rizta S खासतौर पर परिवारों के लिए बनाया गया है। इसमें बड़ा 34-लीटर अंडरसीट स्टोरेज है और 123 किमी की IDC रेंज रोजाना के काम-काज और कम्यूटिंग के लिए उपयुक्त है। इसमें 2.9 kWh की बैटरी और 80 kWh की टॉप स्पीड है, जो उपयोगिता को Ather की सिग्नेचर कनेक्टेड तकनीक जैसे Google Maps इंटीग्रेशन और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के साथ जोड़ती है।
दूसरी ओर, 450S उन शहरी राइडर्स को आकर्षित करती है जो ज्यादा स्पीड वाले वाहन की तलाश में हैं। इसमें 2.9 kWh की बैटरी है जो 115 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देती है और 6 kWh की मोटर से चलने वाला तेज एक्सीलरेशन प्रदान करती है।
यह प्रमोशन EV मार्केट में साल के अंत में चल रही बिक्री बढ़ाने की रणनीति के साथ मेल खाता है, जहां सब्सिडी में बदलाव के बीच इंसेंटिव्स स्टॉक को क्लियर करने और बिक्री को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। खरीदार इन लाभों को 5,000 रुपये प्रति माह ई-ड्राइव कैश सब्सिडी के साथ जोड़ सकते हैं, जो 31 मार्च तक एक्टिव है, जिससे शुरुआती खरीदारों के लिए लागत और भी कम हो सकती है।