Mahindra Bolero: अगर आप अपने फैमिली के लिए एक ऐसे SUV की तलाश में हैं, जो कंफर्ट और स्टाइलिश लुक दे तो आपके लिए Mahindra Bolero बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Bolero को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।
महिंद्रा बोलेरो के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। अगर आप इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदते हैं, तो करीब 70,000 रुपये RTO और करीब 42,000 रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद महिंद्रा बोलेरो की ऑन रोड प्राइस करीब 9.11 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI
अगर आप महिंद्रा बोलेरो के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 7.11 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.11 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 11,140 रुपये की EMI आपको अगले 7 साल के लिए देनी होगी।
अगर आप 7 साल के लिए 9 फीसदी ब्याज की दर से 7.11 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको 11,140 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप महिंद्रा बोलेरो के लिए करीब 2.50 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे।
महिंद्रा की ओर से बोलेरो को कंपनी SUV के तौर पर ऑफर करती है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी SUVs के साथ होता है।