बस 2 लाख की Down Payment में घर लाएं Nissan Magnite VISIA, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI

भारतीय बाजार में Nissan अपनी SUV लाइनअप में Magnite Facelift की बिक्री कर रही है। इसका सबसे किफायती वेरिएंट Visia है, जिसे कंपनी ने बेस मॉडल के रूप में पेश किया है। अगर आप भी इस SUV के बेस वेरिएंट को 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदना चाहते हैं तो आपको हर कितनी EMI देनी होगी।

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
बस 2 लाख की Down Payment में घर लाएं Nissan Magnite VISIA, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI

क्या आप कम डाउनपेमेंट पर SUV घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, भारतीय बाजार में Nissan अपनी SUV लाइनअप में Magnite Facelift की बिक्री कर रही है। इसका सबसे किफायती वेरिएंट Visia है, जिसे कंपनी ने बेस मॉडल के रूप में पेश किया है। अगर आप भी इस SUV के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट के साथ इसे घर लाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने कितनी EMI (किस्त) चुकानी होगी। इसकी पूरी जानकारी हम आपको डिटले में बताते हैं।

Nissan Magnite VISIA Price

Nissan Magnite Facelift के बेस वेरिएंट के तौर पर Visia को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं तो करीब 22,000 रुपये का रोड टैक्स और 27,000 रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद Nissan Magnite Visia की ऑन रोड कीमत 6.12 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी।


दो लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर Nissan Magnite Visia को घर लाना चाहते हैं, तो आपको बैंक से करीब 4.12 लाख रुपये का फाइनेंस कराना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 7 साल के लिए 9 फीसदी ब्‍याज के साथ 4.12 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने आपको 6624 रुपये EMI अगले सात साल के लिए देना होग।

कितनी महंगी पड़ेगी Nissan Magnite Visia

अगर आप 7 साल के लिए 9 फीसदी की ब्याज दर के साथ 4.12 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको हर महीने 6624 रुपये की EMI देनी होगी। ऐसे में आप इस गाड़ी के लिए करीब 1.44 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 7.56 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे है मुकाबला?

Nissan Magnite Facelift को भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Kia Syros से होता है।

यह भी पढ़ें: जैन परिवारों की अनूठी खरीद, 186 लग्जरी कारों के बने मालिक; डिस्काउंट में बचा लिए ₹21 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।