Kia Sonet Diesel: क्या आप अपने पर्सनल यूज के लिए एक ऐसे कॉम्पैक्ट साइज SUV की तलाश में हैं, जो आपको कंफर्ट के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स भी दे। अगर हां, तो आपके लिए Kia Sonet का डिजल वेरिएंट फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इस SUV को 2 लाख के डाउनपेमेंट के बाद घर लाते हैं, तो हर महीने कितनी EMI देनी होगी। इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में दे रह हैं।
Kia अपनी Sonet SUV के डीजल लाइन-अप में HTE O Diesel वेरिएंट ऑफर करती है। इस बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.98 लाख रुपये है। अगर यह कार दिल्ली में खरीदी जाती है, तो इसमें करीब 78 हजार रुपये RTO चार्ज और लगभग 46 हजार रुपये इंश्योरेंस के रूप में देने होंगे। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Kia Sonet HTE O Diesel की ऑन-रोड कीमत करीब 10.22 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI
अगर आप Kia Sonet के डीजल वेरिएंट HTE को खरीदते हैं, तो आपको बैंक से एक्स शोरूम कीमत पर फाइनेंस कराना होगा। मतलब, अगर आप 2 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 8.22 लाख रुपये का फाइनेंस करवाना होगा। और अगर बैंक की ओर से आपको सात साल के लिए नौ फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, तो आपको हर महीने 13239 रुपये की EMI चुकानी पड़ सकती है।
अगर आप Kia Sonet के HTE O Diesel वेरिएंट के लिए नौ फीसदी की ब्याज दर से सात साल के लिए 8.22 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो हर महीने आपको 13239 रुपये की EMI देनी होगी। यानी आप इस मॉडल पर 2.89 लाख रुपये का ब्याज देंगे। जिससे आपके कार की कुल कीमत (एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर) 13.12 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी।
भारतीय निर्माता कंपनी Kia Sonet को कॉम्पैक्ट साइज SUV के तौर पर ऑफर करती है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3XO, Tata Punch, Maruti Brezza, Hyundai Venue जैसी SUV के साथ होता है।