Maruti Suzuki की कारों पर बंपर ऑफर, जून में मिल रही ₹2.15 लाख तक की छूट

Maruti Suzuki Offers: अगर आप Maruti Suzuki की कार घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो जून का महीना खरीदारी के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। दरअसल, इस महीने कार निर्माता कंपनी अपनी Nexa रेंज पर 2.15 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 3:42 PM
Maruti Suzuki की कारों पर मिल रहा बंपर ऑफर

Maruti Suzuki Offers: अगर आप Maruti Suzuki की कार घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो जून का महीना खरीदारी के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। दरअसल, इस महीने कार निर्माता कंपनी अपनी Nexa रेंज पर 2.15 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। ये ऑफर Invicto MPV, Grand Vitara SUV, Baleno hatchback, Fronx SUV, XL6 MPV, Jimny SUV and Ignis hatchback जैसे मॉडलों पर उपलब्ध हैं।

अगर हम सबसे पहले Maruti Suzuki Invicto की बात करें तो यह लिस्ट में ऊपर है। इस प्रीमियम MPV पर कुल मिलाकर 2.15 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह इस महीने का सबसे अधिक डिस्काउंट वाला नेक्सा मॉडल बन गया है। ऑफर पैकेज में कंज्यूमर बेनेफिट्स, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, अपग्रेड लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं।

इसके बाद Grand Vitara इस महीने का दूसरा बड़ा आकर्षण है। इसके एंट्री-लेवल Sigma पेट्रोल वेरिएंट पर ₹1.35 लाख तक का लाभ मिल रहा है, जबकि Delta पेट्रोल (मैनुअल और ऑटोमैटिक) वेरिएंट पर ₹1.25 लाख तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं Zeta, Alpha और AWD वेरिएंट लेने वाले ग्राहकों को ₹85,000 तक का फायदा और साथ में 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिल रही है।


Grand Vitara लाइन-अप में सबसे बड़ा ऑफर इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर मिल रहा है। दिल्ली में इन वेरिएंट्स पर 1.85 लाख रुपये तक का रोड टैक्स शून्य है, साथ ही 90,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे और पांच साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है।

उधर मारुति सुजुकी की हैचबैक कारों में, Ignis के AGS वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि मैनुअल वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का ऑफर है। बता दें कि Ignis का प्रोडक्शन अब बंद हो चुका है और ऑफर का लाभ केवल डीलरों के पास बचे स्टॉक पर ही लिया जा सकता है। वहीं, Baleno के पेट्रोल और AGS वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का लाभ उपलब्ध है।

इस महीने Fronx पर तुलनात्मक रूप से कम छूट मिल रही है। टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, AGS और CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इसके अलावा, Maruti Suzuki XL6 पर भी 45,000 रुपये तक की छूट दे रही है, चाहे ग्राहक पेट्रोल या CNG वर्जन चुनें। वहीं, Jimny लाइफस्टाइल SUV के सभी वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है।

ये ऑफर जून 2026 तक मान्य हैं और लोकेशन, वेरिएंट की उपलब्धता और डीलरशिप योजनाओं के आधार पर इनमें बदलाव हो सकता है। खरीदार जहां लागू हो वहां एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट लाभ भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत की पहली Ethanol कार बनी WagonR Flex Fuel, जानें क्या है नया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।