Beijing Auto Show 2026: चीन के बीजिंग शहर में इस हफ्ते शुरू हुआ ऑटो शो सिर्फ नई कारों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बदलती मार्केट की तस्वीर भी दिखा रहा है। यहां कंपनियों के बीच इतनी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है कि कारों की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। हालत ये है कि दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार चीन में गाड़ियां अब अमेरिका जैसे बड़े बाजार के मुकाबले कहीं ज्यादा सस्ती हो गई हैं। यही वजह है कि यह ऑटो शो अब सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड का आईना बन गया है।
