Citroen eC3 X का टीजर सोशल मीडिया पर जारी, सामने आए नए फीचर्स और डिजाइन

Citroen eC3 X: भारत में Citroen की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Citroen eC3 को ऑफर किया जाता है। लेकिन कंपनी जल्द ही इस कार का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। इसके लिए सोशल मीडिया पर टीजर भी जारी किया गया है, जिससे इसके अपडेटेड मॉडल को लेकर कई जानकारी सामने आई है।

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 4:40 PM
Citroen eC3 X भारत में जल्द होगा लॉन्च, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

Citroen eC3 X: भारत में Citroen की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Citroen eC3 को ऑफर किया जाता है। लेकिन कंपनी जल्द ही इस कार का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। इसके लिए सोशल मीडिया पर टीजर भी जारी किया गया है, जिससे इसके अपडेटेड मॉडल को लेकर कई जानकारी सामने आई है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानेत हैं।

टीजर में क्‍या मिली जानकारी

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में गाड़ी की झलक को दिखाया गया है। जिसमें इसके नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसी के साथ ही गाड़ी के फ्रंट लुक को भी दिखाय गया है।


क्‍या होगा अपडेट

ब्रांड की नई नामकरण रणनीति के तहत इस अपडेटेड मॉडल के नाम के साथ 'X' Suffix जोड़ा जा सकता है। जिसके बाद इसे मार्केट में Citroen eC3 X नाम से पेश किया जाएगा। इसके अलावा, इस कार में सिल्‍वर इंसर्ट के साथ बंपर, LED DRL’s, LED फॉग लैंप, ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कैसा होगा फीचर्स

केबिन के अंदर, Metropolitan लेदरेट से लिपटा स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड, स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल, LED एम्बिएंट लाइटिंग, फास्ट USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम शामिल हैं।

कितनी दमदार बैटरी

मैकेनिकल तौर पर इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसमें पहले की तरह ही 29.2 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 320 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है।

इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 57 PS की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड लगभग 107 km/h रहने की संभावना है।

कीमत

कीमत इस मॉडल के लिए एक अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि मौजूदा eC3 की कीमत ₹12.9 लाख से ₹13.26 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं दूसरी तरफ, इस सेगमेंट में मौजूद कई प्रतिद्वंदी कंपनियां इससे कम कीमत में ज्यादा फीचर्स ऑफर कर रही हैं। यह इलेक्ट्रिक गाड़ी मार्केट में Tata Punch EV जैसे मॉडलों से मुकाबला करती है।

यह भी पढ़ें: Mini Countryman C भारत में 17 जून को होगा लॉन्च, नए डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।