2026 Ducati Monster V2: Ducati ने भारत में अपनी पांचवीं जनरेशन की Monster बाइक लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई Monster में नया 890cc V2 इंजन दिया गया है, जो पुराने Testastretta Evoluzione इंजन की जगह लेता है। भारत में 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली नेकेड स्पोर्ट्स बाइक खरीदने वालों के लिए सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि इसका सर्विस इंटरवल भी खास बात है। Ducati का दावा है कि नई Monster में 45,000 किलोमीटर तक वाल्व क्लियरेंस चेक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सेगमेंट की ज्यादातर परफॉर्मेंस बाइक्स की तुलना में यह काफी बड़ा अंतर है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च कम रखने में मदद मिल सकती है। नई Monster बाइक अपने पिछले मॉडल के मुकाबले हल्की भी है और यह दो ट्रिम्स - Monster और Monster+ - में आती है, जिनमें से हर एक के लिए तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।
