E85 फ्यूल भारत में शुरू, जानिए कौन सी कारें और मोटरसाइकिलें अभी खरीद सकते हैं आप?

E85 Fuel India: भारत में इथेनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया चरण शुरू हो गया है, जिसमें E85 फ्यूल का रोलआउट शामिल है। हालांकि, जो लोग इस हाई-इथेनॉल ब्लेंड को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए फिलहाल बहुत कम विकल्प मौजूद हैं।

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 2:16 PM
भारत में शुरू हुआ एथेनॉल मोबिलिटी का नया युग

E85 Fuel India: भारत में इथेनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया चरण शुरू हो गया है, जिसमें E85 फ्यूल का रोलआउट शामिल है। हालांकि, जो लोग इस हाई-इथेनॉल ब्लेंड को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए फिलहाल बहुत कम विकल्प मौजूद हैं। अभी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की संख्या बेहद सीमित है और बाजार में केवल तीन मॉडल उपलब्ध हैं- Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel, Hero Splendor+ Flex Fuel and Hero HF Deluxe Flex Fuel।

इन वाहनों को खास तौर पर हाई-इथेनॉल ब्लेंड पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उपभोक्ता देश में तेजी से विकसित हो रहे इथेनॉल ईकोसिस्टम का फायदा उठा सकते हैं।

Maruti Suzuki WagonR फ्लेक्स फ्यूल


मारुति सुजुकी ने हाल ही में WagonR फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च की है, जो भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार बन गई है। इस कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह E20 से लेकर E100 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकती है, हालांकि मौजूदा भारतीय नियमों के तहत इसे E85 फ्यूल के लिए होमोलॉगेट किया गया है।

कंपनी के अनुसार, इसमें एडवांस ECU कैलिब्रेशन दिया गया है, जो अलग-अलग इथेनॉल स्तरों के हिसाब से खुद को आसानी से एडजस्ट कर सकता है।

बता दें कि इस लॉन्च के साथ भारत के पैसेंजर व्हीकल (PV) सेक्टर में एक बड़ा माइलस्टोन जुड़ गया है, क्योंकि Wagon R देश की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल कार बन गई है। मारुति सुजुकी ने इसे अपनी मल्टी-पावरट्रेन रणनीति का हिस्सा बताया है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV), हाइब्रिड, CNG और इथेनॉल-आधारित तकनीक शामिल हैं।

Maruti Suzuki Wagon R फ्लेक्स फ्यूल की पूरी जानकारी अभी तक नहीं बताई गई है। साथ ही, इसकी कीमत का भी इंतजार है।

Hero Splendor+ फ्लेक्स फ्यूल

Hero MotoCorp ने Splendor+ फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च की है, जो भारत की उन पहली मोटरसाइकिलों में से एक है जो E20 से E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकती है। 97.2 cc इंजन वाली यह मोटरसाइकिल E85 फ्यूल पर चलने पर 8,000 rpm पर 6.3 kW की पावर और 6,000 rpm पर 8.3 Nm का टॉर्क देती है।

इस मोटरसाइकिल में Hero की i3S आइडल-स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फंक्शन और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसके अलावा, Hero ने ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड को सपोर्ट करने के लिए ECU में बदलाव किए हैं और फ्यूल सिस्टम के पार्ट्स को भी अपग्रेड किया है।

प्राइस की बात करें तो, Splendor+ फ्लेक्स फ्यूल की कीमत ₹82,710 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

Hero HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल

Splendor+ के बाद अब HF Deluxe Flex Fuel भी आ गई है। इसमें भी 97.2 cc का इंजन है जो E85 फ्यूल पर 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है। अपनी दूसरी बाइक (Splendor+) की तरह ही, यह मोटरसाइकिल भी E20 से E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड्स के साथ चल सकती है। इसमें नया ECU, बेहतर फ्यूल सिस्टम पार्ट्स, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

HF Deluxe Flex Fuel की कीमत 72,792 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।

ये कब उपलब्ध होंगी?

Hero MotoCorp ने कहा है कि उसकी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पेश की जाएंगी, और उसके बाद इन्हें पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा। Maruti Suzuki ने अभी तक शोरूम में Wagon R फ्लेक्स फ्यूल की उपलब्धता के लिए कोई समय-सीमा घोषित नहीं की है।

यह भी पढ़ें: ₹6.85 लाख की मारुति SUV बनी नंबर-1, Nexon, Creta और Scorpio को पछाड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।